Tribune Times

Tribune Times

निर्वाचन क्षेत्र की सभी टूटी सड़कों की मरम्मत तेजी से की जा रही है-एडवोकेट चंदी

SHARE:

 

एडवोकेट चंदी ने कपूरथला से सुभानपुर रोड पर बनने  वाली नई सड़क के निर्माण का किया उद्घाटन

 

 

कपूरथला()आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज एडवोकेट    कर्मबीर सिंह चंदी ने कपूरथला से सुभानपुर जाने वाली सड़क पर नई सड़क के निर्माण का उद्घाटन किया। एडवोकेट चंदी ने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है।यह सड़क लंबे समय से टूटी हुई थी,जिसके कारण विशेषकर बरसात के मौसम में इसमें पानी भर जाता था,जिससे लोगों को काफी असुविधा होती थी।उन्होंने कहा कि नई सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा।उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र की सभी टूटी हुई सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों को आश्वासन दिया कि विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की प्रगति,शिक्षा,कल्याण और इसके जल संसाधनों का संरक्षण इस अवधारणा के केंद्रबिंदु हैं, जिस के लिए शहीदों ने अद्वितीय बलिदान दिए।उन्होंने आगे कहा कि आप सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब  बनाएगी।इस मौके पर मेयर नरिंदर सिंह मनसू,डिप्टी मेयर समीर शर्मा,अश्विनी कुमार,गोबिंद,हल्का संगठन प्रभारी हेंनथ कुमार,कनव पासी,राजनबीर सिंह चंदी,सुखविंदर सिंह सरपंच,अमरीक सिंह माली,नवदीप सभरवाल आदि मौजूद थे।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें