Tribune Times

Tribune Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे एकमात्र नेता हैं,जो 25 वर्षों से सरकार के प्रमुख के तौर पर जनता द्वारा चुने जाते रहे हैं-मक्कड़

SHARE:

 

प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह लोगों का भरोसा जीता और काम किया,उसकी देश की जनता सराहना करती हैचेतन सूरी

 

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में पूरी ताकत के साथ काम करेंगे-शारदा/धीर/खोजेवाल 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा

 

कपूरथला()प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से बुधवार को देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस तहत विरासती शहर में भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा ज्योति यात्रा का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला प्रधान चेतन सूरी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सेकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शामिल होकर प्रधानमंत्री मोदी की सेवा के 25 वर्ष सम्पूर्ण होने पर बधाई दी और विकसित भारत @ 2047 को साकार बनाने का आह्वान किया गया।इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल को देश के विकास,सुशासन और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने से जोड़ते हुए उनकी उपलब्धियां गिनाईं।इस आयोजन में पहले पुरानी कचहरी के बाहर एक जनसभा में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से राष्ट्रिय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को लाइव सुना गया।फिर सभी सीनियर नेताओ ने जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात सीएम से शुरू हुए कार्यकाल और देश सेवा का विवरण उपस्तिथि से साँझा किया।और प्रधानमंत्री के विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया।वहीं प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने संकल्प लिया।इसके बाद भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ ने वाहनों के माध्यम से सेवा ज्योति यात्रा निकाली।यात्रा कचहरी चौक से शुरू होकर भगत सिंह चौक,सदर बाजार और शालीमार बाग से होते हुए सनातन धर्म सभा कपूरथला में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे एकमात्र नेता हैं,जो 25 वर्षों से सरकार के प्रमुख के तौर पर जनता द्वारा चुने जाते रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके काम में एक दिन के लिए भी रुकावट नहीं आई।मोदी ने लगभग 12.5 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री बने।इस अवसर पर चेतन सूरी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह लोगों का भरोसा जीता और काम किया,उसकी देश की जनता सराहना करती है।उन्होंने कहा कि इसी वजह से लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं।विपक्ष की आलोचनाओं पर उन्होंने कहा कि जो लोग शोर मचाना चाहते हैं,वे शोर मचाते रहें,लेकिन हाथी अपनी चाल से चलता है।चेतन सूरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले करीब 12 वर्षों में मोदी ने दुनिया में भारत के सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने का काम किया है।उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी संबंधी आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में सत्ता में है।उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं,उन राज्यों में भी संबंधित प्रक्रियाओं के दौरान कांग्रेस की ओर से ऐसी आपत्तियां नहीं उठाई गई थीं।उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक आठ सेकंड की वीडियो क्लिप के मुद्दे को लेकर कई घंटे तक राजनीति की।उन्होंने कहा कि सरकार ने एसआईआर की प्रक्रिया के जरिए वास्तविक मतदाताओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए लंबे समय तक काम किया है।यही राजनीतिक जनसंपर्क (पीआर) और सुशासन के बीच का अंतर है।उन्होंने कहा कि संसद में जो व्यक्ति कुछ मिनट भी प्रभावी ढंग से सवाल नहीं उठा पाता,वह सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल कैसे खड़े कर सकता है।उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह मुद्दा वास्तविकता से अधिक उनके राजनीतिक दावों तक सीमित है।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश नेताओ उमेश शारदा,मनु धीर ने व पूर्व जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता हर गांव,हर मोहल्ले और हर वार्ड तक जाएंगे।उन्होंने कहा कि जिले भर में लोगों तक पहुंचकर प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं और उनसे आम लोगों को मिले लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी।उन्होंने इस अवसर को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना है। सभी कार्यकर्ता विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने की दिशा में पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।इस अवसर पर सीनियर भाजपा नेताओ सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें