कपूरथला()कपूरथला की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी 95 वर्षीय रामलीला के लिए शालीमार बाग स्थित मंच के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।रामलीला कमेटी द्वारा लंबे समय से की जा रही इस मांग को विभिन्न दलों और नगरवासियों ने एकजुट समर्थन दिया है।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के हलका प्रभारी एडवोकेट करमबीर चंदी और महापौर नरिंदर सिंह मानसू के परिश्रम से नगर निगम ने मंच का कार्य शुरू हुआ।इसके बाद रामलीला कमेटी ने मंच का उद्घाटन किया।मंच के पुनर्निर्माण से रामलीला कमेटी और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।यह मंच कपूरथला की प्राचीन धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का महत्वपूर्ण प्रतीक है।शालीमार बाग में रामलीला का शुभारंभ 10 अक्टूबर,2026 से होगा।रामलीला कमेटी ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर धार्मिक आयोजनों में भाग लें।इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगर निगम,सभी सहयोगियों और शहरवासियों को धन्यवाद दिया,जिनके सहयोग से इस ऐतिहासिक रामलीला के लिए मंच का पुनर्निर्माण संभव हो सका।








