कपूरथला()आज के भागदौड़ भरे और कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौर में अगर किसी को सफलता की ऊंचाइयों को छूना है, तो उसके लिए सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त है आत्मविश्वास।यह बात विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जोगिंदर तलवाड़ ने छात्रों और युवाओं से अपील करते हुए कही।जोगिंदर तलवाड़ ने कहा कि वर्तमान समय बहुत तेजी से बदल रहा है। शिक्षा हो,नौकरी हो या व्यापार, हर क्षेत्र नई चुनौतियों का सामना कर रहा है।ऐसे में वही व्यक्ति आगे बढ़ सकता है जिसे अपनी क्षमताओं और मेहनत पर पूरा भरोसा हो।उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास का अर्थ अहंकार नहीं है, बल्कि अपनी खूबियों और कमियों को पहचानते हुए सही दिशा में आगे बढ़ना है।शिक्षा और सामाजिक जीवन महत्वपूर्ण नहीं हैं,बल्कि बच्चे के व्यक्तित्व में ऐसा आत्मविश्वास पैदा करना महत्वपूर्ण है जिससे वह सामाजिक जीवन के हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ा हो सके। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार, आत्मविश्वास जन्मजात गुण नहीं है,बल्कि निरंतर अभ्यास,मेहनत और सकारात्मक सोच से इसे विकसित किया जा सकता है।अंत में जोगिंदर तलवाड़ ने सभी युवाओं से नकारात्मकता से दूर रहने की अपील की।छोटी-छोटी सफलताएँ ही इंसान को बड़े लक्ष्यों तक ले जाती हैं।अगर आपकी मंशा नेक है और आपको खुद पर पूरा भरोसा है तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती।जोगिंदर तलवाड़ ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है।











