राज्य में लगभग 40103 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन जारी: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

 

पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 22,074 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का कार्य जारी

 

मोहाली के निकट गांव दुराली में दुराली–मनौली और दैड़ी–चाओमाजरा लिंक सड़क का शिलान्यास

 

भगवंत सिंह मान सरकार पंजाबियों के सपनों को साकार कर रही है: मंत्री खुड्डियां

 

 

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 11 फरवरी:

 

 

पंजाब के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा पंजाब के लोगों से किए गए वादों के अनुरूप पूरे राज्य में लगभग 40103 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन का कार्य तेज़ी से जारी है, ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सकें।

 

मोहाली के निकट गांव दुराली में विधायक कुलवंत सिंह मोहाली की उपस्थिति में दुराली–मनौली और दैड़ी–चाओमाजरा लिंक सड़क का शिलान्यास करते हुए मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इन 44103 किलोमीटर लिंक सड़कों में से पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 22,074 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन का कार्य शुरू किया गया है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा जबकि शेष सड़कों का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि 3.66 किलोमीटर लंबी यह सड़क 188.15 लाख रुपये की लागत से अपग्रेड की जाएगी और सेक्टर-82 पीआर-7 सड़क के साथ एक नए लिंक के रूप में कार्य करेगी। इसके अलावा सड़क की चौड़ाई मौजूदा 10 फुट से बढ़ाकर 18 फुट की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार के गठन से पहले पंजाबियों द्वारा देखे गए सपने अब जन-केन्द्रित नीतियों के माध्यम से साकार हो रहे हैं। हाल ही में शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत सरकारी और पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की गारंटी दी जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि दो महीनों में 600 यूनिट तक शून्य बिजली बिल योजना ने पंजाब के लोगों को बड़ी राहत दी है और लगभग 86 प्रतिशत उपभोक्ताओं को शून्य बिल मिल रहे हैं। इसी प्रकार करीब 64,000 सरकारी नौकरियां योग्य उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर दी गई हैं।

 

उन्होंने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों से महंगी स्कूल फीस, इलाज और लैब टेस्ट के खर्चों से लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जल्द ही पंजाब देश में अपना खोया हुआ गौरव हासिल करेगा।

उन्होंने गांववासियों द्वारा उठाई गई स्थानीय मांगों पर जल्द विचार करने का भरोसा भी दिया।

 

विधायक कुलवंत सिंह मोहाली ने मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा मोहाली विधानसभा क्षेत्र में 60 लिंक सड़कों की मरम्मत को मंजूरी देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई यह सड़क मोहाली-चंडीगढ़ सड़क के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में कार्य करेगी।

 

उन्होंने नई सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अगले पांच वर्षों तक रखरखाव की गारंटी देने के लिए भी मंत्री की सराहना की। उन्होंने गांव के समग्र विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि गमाडा द्वारा विकसित किए जा रहे सेक्टरों की तर्ज पर गांवों का विकास किया जाएगा और जल्द ही सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कम्युनिटी सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता भी पूरी की जाएगी।

 

इस अवसर पर मंडी बोर्ड के अधिकारियों के अलावा मलकीत सिंह (सरपंच, दुराली), सुरिंदर सिंह (पीए टू गुरमीत सिंह खुड्डियां), अवतार सिंह मौली, करमजीत सिंह चिल्ला, कुलवीर सिंह (सरपंच, मनौली), दलीप सिंह मास्टर, रणधीर सिंह (सरपंच, चाओ माजरा), कुलदीप सिंह समाना, तरलोचन सिंह, गोबिंदर मित्तल (चेयरमैन, मार्केट कमेटी), अकबिंदर सिंह गोसल (चेयरमैन, ट्रेड विंग, मोहाली विधानसभा क्षेत्र), हरविंदर सिंह रिंकू (सरपंच, रायपुर खुर्द), गुरजंट सिंह (सरपंच, गुडाना), बलकार सिंह (सरपंच, सुखगढ़), गुरदेस सिंह (सरपंच, सनेटा), निरमैल सिंह (सनेटा), डॉ. कुलदीप सिंह, लाली (दुराली) और जसपाल सिंह (मटौर) सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें