अबोहर के होटल पंजाब में नाबालिग किशोरी की बेरहमी से हत्या

 

 

 

अबोहर के होटल पंजाब में मंगलवार रात एक नाबालिग किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवती का शव होटल के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतका की पहचान आरती (17) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवती अपने कथित बॉयफ्रेंड सचिन के साथ होटल में ठहरी थी, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक सचिन जोमैटो से खाना लाने का बहाना बनाकर होटल से बाहर गया और फिर वापस नहीं लौटा। घटना के बाद युवक फरार हो गया, होटल स्टाफ द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में युवती का गर्दन कटा हुआ शव, अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी, जिससे हत्या की नृशंसता और गहराई से साजिश की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मृतका के पिता जयलाल और माता गुड्डी देवी ने बताया कि आरती महज 17 साल की थी और पिछले करीब छह महीने से सचिन नाम के युवक के संपर्क में थी। वह उससे फोन पर बातचीत करती थी, लेकिन रिश्ते की गंभीरता की उन्हें जानकारी नहीं थी।परिजनों ने बताया कि वे पिछले करीब 20 साल से एक गौशाला में रह रहे हैं। मंगलवार को गौशाला में एक शादी समारोह था और आरती दोपहर तक वहीं मौजूद थी। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वह वहां से कब और कैसे होटल पहुंची। देर शाम पुलिस से फोन आया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।परिजनों ने पुलिस से आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, वह अमानवीय और शर्मनाक है।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। होटल के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें