Tribune Times

Tribune Times

सिख यूथ फाउंडेशन की 8वीं वर्षगांठ: हरमीत सिंह कालका ने युवाओं को गुरु से जुड़ने का दिया संदेश

SHARE:

 

नई दिल्ली, 29 जून 2026:

 

 दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने आज यहां सिख यूथ फाउंडेशन की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में संस्था के सभी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों से बिना किसी लोभ-लालच के कौम की सेवा करना, बच्चों को शिक्षा देना और उन्हें गुरु साहिब से जोड़ना एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक उपलब्धि है।

 

सरदार कालका ने कहा कि आज के आधुनिक युग में, जब बच्चे तकनीक और नई सुविधाओं की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, ऐसे समय में उन्हें गुरबाणी, सिख इतिहास और मातृभाषा से जोड़ना पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। उन्होंने सिख यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष सरदार हरनेक सिंह सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था सिख युवा पीढ़ी में सेवा, सिख सिद्धांतों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

 

उन्होंने गुरु अर्जन देव जी की शहादत और शब्द गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु साहिबान ने खालसा पंथ को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा की रक्षा करने तथा उसके प्रचार-प्रसार की पवित्र जिम्मेदारी सौंपी है। इसलिए प्रत्येक सिख का कर्तव्य है कि वह गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चले और युवाओं को भी उसी मार्ग से जोड़े।

 

सरदार कालका ने गुरुद्वारों में युवाओं और बच्चों को सेवा तथा प्रबंधन की जिम्मेदारियां सौंपने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपनी अगली सिख पीढ़ी को जिम्मेदारी नहीं देंगे, तब तक गुरु घरों की मर्यादाओं को और अधिक सुदृढ़ नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने सिख यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित गुरमत कैंपों, सेवा कार्यों तथा बच्चों को गुरु से जोड़ने के प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की।

 

इस अवसर पर उन्होंने समस्त संगत से गुरु साहिब की शिक्षाओं के अनुसार प्रेम, एकता और सेवा की भावना के साथ कौम की उन्नति के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिख यूथ फाउंडेशन भविष्य में भी इसी प्रकार युवाओं को प्रेरित करती रहेगी तथा गुरु साहिब की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करती रहेगी।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें