Tribune Times

Tribune Times

मेयर सरबजीत सिंह समाना एक्शन मोड में:

SHARE:

 

मानसून से पहले मोहाली की तैयारियों का लिया जायजा, लापरवाही पर मौके पर ही दिए सख्त निर्देश

 

मोहाली 30 जून,2026

 

 मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने मंगलवार को मानसून के मद्देनज़र शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जल निकासी और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जहां भी उन्हें लापरवाही दिखाई दी, वहां उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश जारी किए।

मेयर समाना के साथ सीनियर डिप्टी मेयर आरपी शर्मा, डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना, नगर निगम आयुक्त संदीप सिंह तथा सैनिटेशन विंग, जन स्वास्थ्य और सीवरेज विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

सबसे पहले मेयर ने सेक्टर-79 और 80 में सीपी मॉल के निकट सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद सेक्टर-71 में जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पाया कि कई सड़क किनारे की नालियां बंद पड़ी हैं। इसके अलावा एक कोठी मालिक द्वारा सीवरेज का पाइप सीधे सड़क पर छोड़ा गया था। मेयर ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत पाइप हटाने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों को सड़क किनारे की नालियों की तत्काल सफाई करवाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नालियों की ऊपरी सफाई की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी, जबकि अंदरूनी सफाई जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाई जाएगी।

इसके बाद मेयर समाना ने फेज-4 और फेज-5 का दौरा किया, जहां पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। फेज-5 मार्केट के सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण करने पर सामने आया कि पहले शौचालयों के दरवाजे नहीं थे, जिन्हें अब लगा दिया गया है। हालांकि बाहर की टाइलें टूटी हुई हैं और सड़क किनारे की नालियां अंदर से पूरी तरह जाम पड़ी हैं। मेयर ने इनकी तत्काल मरम्मत और सफाई के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान फेज-5 मार्केट के पिछले हिस्से में बहनों के ढाबे से दावत होटल तक खोदी गई सड़क का मुद्दा भी उठाया गया। सीवरेज लाइन बिछाने के बाद कई महीनों से इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसी मार्ग पर आम आदमी क्लिनिक भी स्थित है। मेयर ने आश्वासन दिया कि इस सड़क का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने फेज-4 की ओर वाली सड़क बनने के बावजूद फेज-5 की ओर का हिस्सा अधूरा रहने का मुद्दा भी मेयर के ध्यान में लाया। इस पर मेयर समाना ने कहा कि इस सड़क का निर्माण भी जल्द पूरा कराया जाएगा।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की नेता अनु बब्बर ने भी मेयर से फेज-5 मार्केट के पिछले हिस्से की सड़क का निर्माण शीघ्र करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले समय की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मेयर के सक्रिय रवैये से इस समस्या का जल्द समाधान होगा।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें