नई दिल्ली, 27 जून, 2026।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
सरदार कालका ने कहा कि सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर सिख पंथ और समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए सदैव समर्पित रहे हैं।
उन्होंने वाहेगुरु से अरदास की कि गुरु साहिब सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, निरोगी जीवन तथा प्रत्येक क्षेत्र में सफलता और चढ़दी कला का आशीर्वाद प्रदान करें। वे सदैव गुरु साहिब की कृपा से चढ़दी कला में रहें और पंथ एवं समाज की सेवा इसी समर्पण भाव से करते रहें।
सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का समूचा परिवार सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है तथा उनके सुखमय, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।









