कारीगर की उसके ही साथी द्वारा बेरहमी से हत्या

 

सिविल सिटी स्थित संधू नगर के साथ लगती कालोनी जवंद विहार इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कारीगर की उसके ही साथी द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब दोनों फैक्ट्री में मौजूद थे। आरोपी ने सिर पर स्टूल से वार कर कारीगर को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रुप में हुई है। घटना का पता उस समय चला जब उनके साथी आए। धर्मेंद्र को खून से लतपथ देख सभी हैरान हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी फैक्टरी मालिक को दी और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने युवक को काबू कर लिया है जिसने वारदात को अंजाम दिया। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि पूरी कहानी पता लगाई जा सके कि उसने वारदात को अंजाम क्यों दिया। फैक्ट्री मालिक उमी भारद्वाज ने बताया कि तड़के उन्हें ठेकेदार राहुल का फोन आया जिसने घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि फैक्ट्री में रह रहे लड़कों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया है और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल पड़ा है। इसके बाद आननफानन में एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। घायल धर्मेंद्र को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक धर्मेंद्र पिछले पांचछह वर्षों से फैक्ट्री में काम कर रहा था।चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक मृतक का भतीजा लगता था और उसे करीब एक महीने पहले धर्मेंद्र ही काम दिलाने के लिए यहां लेकर आया था। रात के वक्त दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इस घटना से धर्मेंद्र के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वह अपने पीछे पत्नी और चार साल की बेटी छोड़ गया है जो लखनऊ में रहते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है।फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि घटना के हर पहलू की पुष्टि की जा सके। मालिक के अनुसार फैक्ट्री में दिन के समय छह लोग काम करते हैं, लेकिन रात को केवल ये दोनों ही वहां रुकते थे। थाना हैबोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें