लश्कर के अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो पाकिस्तानियों समेत 5 गिरफ्तार

 

 

श्रीनगर। जम्मूकश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन लश्करतैयबा के एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मॉड्यूल के पकड़े जाने के संबंध में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। पिछले कई हफ्तों से चल रहे एक अभियान के दौरान पुलिस ने जम्मूकश्मीर के बाहर से लश्करतैयबा के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों पिछले एक दशक से भी अधिक समय से फरार चल रहे थे।

सूत्रों ने बताया, “दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद इस मॉड्यूल के और सदस्यों को पकड़ने के लिए उत्तरी भारत के कई हिस्सों में छापेमारी की गई। इस दौरान कुछ और गिरफ्तारियां भी हुई हैं।अधिकारियों ने बताया कि यह मॉड्यूल सक्रिय आतंकवादियों को आनेजाने की सुविधा, रहने की जगह और आर्थिक मदद मुहैया करा रहा था। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें