पाकिस्तान में लग गया लॉकडाउन, ईरान-अमरीका युद्ध खत्म करने चले मुल्क पर आया बड़ा संकट

 

 

इजरायलअमरीका की ईरान से जारी जंग का अब बड़ा असर पाकिस्तान पर पड़ रहा है। ईरान और अमरीका के बीच जारी जंग को खत्म करने की सोच रहे पाकिस्तान पर भारी संकट गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेट्रोलियम उत्पादों, ऊर्जा संरक्षण और खर्च में कटौती करने के लिए एक हाई लेवल मीटिंग की है, जिसमें कड़े फैसले लिए गए हैं और लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी, गिलगितबाल्टिस्तान और आजाद जम्मू और कश्मीर प्रांतों में बाजार, मंडियां और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे बंद हो जाएंगे। यह प्रतिबंधन मंगलवार से प्रभावी हो गए हैं।यह आदेश सिंध को छोडक़र पूरे देश में लागू होगा। फैसले के तहत खैबर पख्तूनख्वा के डिविजनल मुख्यालयों में बाजार, मंडियां और शॉपिंग मॉल रात 9 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों की दुकानें, डिपार्टमेंटल स्टोर और सभी प्रकार के मॉल भी रात 8 बजे बंद हो जाएंगे। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईंधन और ऊर्जाबचत के उपायों पर चर्चा की गई है। इसके साथ ही मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के दौरान खर्च में कटौती के उपायों की भी समीक्षा की गई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें