पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, kapurthala के DC सहित 12 IAS व एक PCS अधिकारियों का तबादला

 

 

 

पंजाब में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इस दौरान कुल 12 IAS एक PCS अधिकारियों का तबादला किया गया है। बता दें कि जारी आदेशों में जालंधर सहित कई जिलों के DC बदले गए हैं। हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है जबकि विरजीत वालिया को जालंधर का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही अमित कुमार पंचाल को मुक्तसर साहिब का और आकाश बंसल को कपूरथला का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है।इसके साथ ही IAS विकास प्रताप को टेक्निकल एजुकेशन और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। IAS सुमेर सिंह गुर्जर डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी होंगे। इसी तरह IAS कंवल प्रीत बराड़  को सेक्रेटरी हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के साथसाथ कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और कमिश्नर फरीदकोट डिवीजन का एडिशनल चार्ज दिया गया है।  वहीं  IAS बबीता को  कमिश्नर एग्रीकल्चर के साथसाथ फिरोजपुर डिवीजन के कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया है। IAS हरप्रीत सिंह सूदन को डायरेक्टर स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज अपॉइंट किया गया है और पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन (PSIEC) और पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (PSIDC) का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।  IAS जसप्रीत सिंह को सुरभि मलिक की जगह इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स का डायरेक्टर बनाया गया है। IAS अभिजीत कपलिश अब माइनिंग एंड जियोलॉजी के डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगे। IAS जसबीर सिंह-II को जनरल एडमिनिस्ट्रेशन और कोऑर्डिनेशन डिपार्टमेंट में एडिशनल सेक्रेटरी के साथसाथ डायरेक्टर प्रोटोकॉल की ज़िम्मेदारी दी गई है। PCS तेजदीप सिंह सैनी  को जालंधर में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (अर्बन डेवलपमेंट) के तौर पर पोस्ट किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें