पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला रिजवान रिमांड पर, जालंधर से साथी अजय अरोड़ा भी दबोचा

 

तावडू– पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी, आतंकी फंडिंग के गंभीर आरोप में गिरफ्तार तावडू के गांव खरखड़ी निवासी युवा वकील रिजवान को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार रिजवान के पंजाब नेशनल बैंक खाते में करोड़ों रुपये की हवाला राशि पाकिस्तानी हैंडलरों से आई थी, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पंजाब में देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने में होना था। रिजवान बारबार पंजाब के विभिन्न शहरों का दौरा करता था। उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। आईएसआई के लिए जासूसी करने के मामले में पुलिस ने पंजाब के जालंधर थाना शाहकोट, मलेशियन पट्टी निवासी अजय अरोड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो हवाला के जरिए रिजवान को पैसे पहुंचाने और लेनदेन में सहयोग करने का आरोपी है। अजय अरोड़ा मिठाई का कारोबारी बताया जा रहा है और हवाला का काम भी करता था।वकील रिजवान ने 30-35 लाख रुपये साथी अजय अरोड़ा को दिए थे। उस रकम को अजय ने एक व्यवसायी को दे दिया जो विदेश में बताया जा रहा है। को नूंह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिजवान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने जालंधर में दबिश देकर अजय अरोड़ा को पकड़ा। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। रिजवान से लैपटॉप और मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध चैट, डॉक्यूमेंट्स मिले हैं जो पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं,दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि करीब ढाई बजे सीजेएम छवि गोयल की अदालत में पेश किया गया ताकि मीडिया को भनक  लगे,दस दिन की रिमांड डीएसपी तावडू की तरफ से मांगा गया था, लेकिन आठ दिन का रिमांड दिया गया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें