कपूरथला, संगरूर, बुढलाडा में रोडवेज मुलाजिम ने की खुद को आग लगाने की कोशिश, पुलिस ने रोका

 

बुढलाडा में भी 3 मुलाजिम पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हुए

 

लुधियाना में रोडवेज मुलाजिम बस स्टैंड पर पानी की टैंकी पर चढ़ गया

 

 

पटियाला में पुलिस और रोडवेज मुलाजिमों के बीच झड़प हुई

 

 

 

 पंजाब  के कपूरथला,  संगरूर में एक मुलाजिम ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसे रोकने के चक्कर में पुलिसकर्मी झुलस गया। बता दे कि पूरे राज्य में बवाल मचा हुआ है। वहीं लुधियाना में रोडवेज मुलाजिम बस स्टैंड पर पानी की टैंकी पर चढ़ गया। उसे नीचे उतरने के लिए कहा गया तो मुलाजिम बोलापंजाब सरकार के मारने से अच्छा है, ऐसे ही मर जाएं। वह पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा रहा है। इसके साथ ही मानसा के बुढलाडा में भी 3 मुलाजिम पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार ने किलोमीटर स्कीम टेंडर का फैसला बदला तो आग लगा लेंगे। वहीं पटियाला में पुलिस और रोडवेज मुलाजिमों के बीच झड़प हुई है।कपूरथला में बस स्टैंड पर PRTC और पनबस कच्चे कर्मचारी यूनियन के विरोध प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ गया। यूनियन लीडर गुरप्रीत सिंह पन्नू ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर , कपूरथला डीएसपी शीतल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी बताया कि हड़ताल के दौरान यूनियन नेताओं और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें किसी को चोट नहीं लगी

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें