मोगा के गांव धल्लेके में एक किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह किसान ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर सुसाइड किया। जानकारी के मुताबिक किसान का अपने एनआरआई भाई से ठेके की जमीन को लेकर विवाद था। इस कारण किसान कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





