मुल्लांपुर इलाके में शुक्रवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव खंजरवाल से माजरी की ओर जाने वाले रास्ते पर सफेद रंग की आई-20 कार में सवार दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग के बाद बेकाबू हुई कार सड़क किनारे खंभे से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार में मौजूद मृतक का साथी जान बचाकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।





