Tribune Times

Tribune Times

मानसा में डिप्टी कमिश्नर के गनमैन ने अपनी पत्नी और दो बेटों को गोली eमारी, एक बेटे की माैत

SHARE:

 

मानसा में मंगलवार सुबह डिप्टी कमिश्नर के गनमैन ने अपनी पत्नी और दो बेटों को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से एक बेटे की माैत हो गई, वहीं उसकी पत्नी और दूसरा बेटा जख्मी है।घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रेफर किया गया है।मृतक पुलिसकर्मी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। गुरविंदर सिंह और उसके 17 वर्षीय बेटे जोत की मौत हो गई है, जबकि उसकी पत्नी हरप्रीत कौर और उनके बेटे दिलशान को रेफर कर दिया गया है। वारदात निधान सिंह नगर में सुबह सात बजे की है। मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि यह मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है। पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह मानसा के डिप्टी कमिश्नर के गनमैन के तौर पर तैनात था। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से छुट्टी पर था। गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब दाैरे पर हैं। वे मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। शाह के दाैरे से पहले फायरिंग की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें