Tribune Times

Tribune Times

बाइक सवार दो युवकों ने फ्लिपकार्ट के कर्मचारी से 4.50 लाख की नकदी लूट ली

SHARE:

 

फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर बुधवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उससे 4.50 लाख रुपये की नकदी लूट ली। आरोपियों ने पहले उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर सड़क पर गिराया और फिर तेजधार हथियार दिखाकर नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कोटकपूरा रोड स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में काम करने वाला विक्रमजीत सिंह बुधवार शाम करीब चार बजे, 4.50 लाख रुपये की नकदी बैग में रखकर स्कूटी से बैंक के लिए निकला था। कार्यालय से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।विक्रमजीत सिंह के सड़क पर गिरते ही दोनों युवकों ने उसे तेजधार हथियार दिखाया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अब आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें