Tribune Times

Tribune Times

पंजाब की जनता बदलाव के लिए तैयार, भाजपा के पक्ष में बन रहा माहौल-प्रदीप ठाकुर

SHARE:

 

नशा,गैंगस्टर कल्चर,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पंजाब की जनता परेशान-भाजपा

 

कपूरथला()पंजाब की जनता वर्तमान सरकार के से परेशान है और अब बदलाव चाहती है और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत हो रहा है।यह बात भाजपा मंडल 1 के अध्क्ष्य प्रदीप ठाकुर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में अकाली भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब में अपनी मजबूत सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास और जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।केंद्र सरकार की नीतियों से किसान,व्यापारी, युवा,मजदूर और मध्यम वर्ग प्रभावित हुआ है।देश में विकास,मजबूत अर्थव्यवस्था,बेहतर बुनियादी ढांचे और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों से लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।प्रदीप ठाकुर ने पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब केवल घोषणाओं और चुनावी वादों से संतुष्ट होने वाली नहीं है, बल्कि वह अपने जीवन में वास्तविक बदलाव चाहती है। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में नशा,गैंगस्टर कल्चर, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं गंभीर चिंता का बन चुकी हैं।प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार जैसे मुद्दों को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान किए गए वादों और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाब को दोबारा खुशहाल,सुरक्षित और विकासशील बनाने के लिए मजबूत नेतृत्व तथा स्पष्ट नीतियों वाली सरकार की जरूरत है।भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो प्रदेश को विकास की नई दिशा देने की क्षमता रखती है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा जनता के साथ संपर्क मजबूत करें।उन्होंने कहा कि पंजाब के भविष्य को लेकर लोगों की उम्मीदें भाजपा से जुड़ रही हैं और आने वाला समय प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पंजाब में नशे का बढ़ता कारोबार नौजवान पीढ़ी के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन रहा है।गैंगस्टर कल्चर के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है,वहीं बेरोजगारी के चलते पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों और विदेशों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि सरकार इन समस्याओं को समाप्त करने के बड़े-बड़े दावे तो करती है,लेकिन जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं दे रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें