Tribune Times

Tribune Times

तिलक-जनेऊ रक्षक यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

SHARE:

29 नवंबर को गुरुद्वारा गुरु का ताल, आगरा से आरंभ होगी यात्रा; कालका और काहलों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

नई दिल्ली, 27 नवंबर (मनमोहन सिंह) दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा उनके साथ धर्म और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अद्वितीय शहादत देने वाले अनन्य गुरसिख भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस के समागमों की संपूर्णता को समर्पित 29 नवंबर 2026 को विशाल ‘तिलक-जनेऊ रक्षक यात्रा’ निकाली जा रही है।

इस संबंध में दिल्ली कमेटी के समस्त स्टाफ के साथ विशेष बैठक आयोजित कर यात्रा की व्यवस्थाओं एवं चल रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सरदार कालका और सरदार काहलों ने कहा कि यात्रा को सुचारू, प्रभावशाली और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा 29 नवंबर को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल, आगरा से श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आरंभ होगी। यात्रा का काफिला मथुरा, कोसी, होडल, पलवल, सिकरी, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद सहित विभिन्न पड़ावों से होता हुआ रात्रि में गुरुद्वारा शीश गंज साहिब, नई दिल्ली पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की उस महान एवं अद्वितीय शहादत को नमन करने का प्रयास है, जिसने समूची मानवता को धार्मिक स्वतंत्रता, सहिष्णुता, आपसी सम्मान और मानवाधिकारों की रक्षा का अमिट संदेश दिया। गुरु साहिब और तीनों महान गुरसिखों के बलिदान सदैव मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें