Tribune Times

Tribune Times

कालका और काहलों ने गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर समस्त संगत को दी बधाई

SHARE:

 

गुरु रामदास जी का जीवन विनम्रता, सहनशीलता और सर्वजन के कल्याण की प्रेरणा का स्रोत: कालका और काहलों

 

 

नई दिल्ली 27 अक्टूबर,2026 (मनमोहन सिंह):

 

 

 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने विनम्रता, सहनशीलता, सेवा और परोपकार की अद्वितीय मिसाल सोढी सुल्तान, धन-धन साहिब श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर देश-विदेश में रहने वाली समस्त संगत को हार्दिक बधाई दी है।दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दोनों नेताओं ने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि साहिब श्री गुरु रामदास जी का पवित्र जीवन मानवता को विनम्रता, सहनशीलता, आपसी प्रेम, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की पवित्र वाणी मानव मन को आध्यात्मिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ अहंकार, वैर-विरोध और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सर्वजन के कल्याण के लिए कार्य करने का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि साहिब श्री गुरु रामदास जी द्वारा स्थापित महान आध्यात्मिक एवं सेवा-भावना से जुड़ी परंपराएँ सिख धर्म की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रामदास जी द्वारा बसाया गया श्री अमृतसर साहिब आज भी समस्त मानवता के लिए आध्यात्मिकता, सेवा, सांझीवालता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। सरदार कालका और सरदार काहलों ने कहा कि गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को मनाने की सार्थकता इसी में है कि हम उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएँ तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, विनम्रता और मानवीय एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

दोनों नेताओं ने अरदास की कि साहिब श्री गुरु रामदास जी समस्त मानवता पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी को सेवा, सिमरन, शांति तथा सर्वजन के कल्याण के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें