Tribune Times

Tribune Times

अमृतसर में आप सरपंच के बेटे की गोलियां मारकर हत्या

SHARE:

 

अमृतसर जिले के चीते कलां गांव में एक आम आदमी पार्टी की सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम तीरथ सिंह बताया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक का भाई भी आम आदमी पार्टी का नेता है। रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी में तीरथ सिंह का दोस्त रंजीत सिंह भी घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।दोनों गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद घर वापस आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि अचानक मोटरसाइकल सवार बदमाशों ने उन दोनों पर गोली चला दी। बदमाशों ने कम से कम 8 फायर किए और इसके बाद फरार हो गए। उस वक्त वे दोनों गुरुद्वारे के पास ही थे। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों रास्ते में घायल पड़े थे।लोगों ने दोनों को अस्पातल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीरथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि रंजीत सिंह की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि इसके पूछे कोई पुरानी रंजिश हो सकती है। पीड़ित परिवार का कहना है कि तीरथ सिंह ने आरोपियों को दो दिन पहले ही ड्रग्स लेने पर टोका था। इसको लेकर उनके बीच काफी बहस भी हुई थी।पुलिस ने कहा कि गुरदित सिंह तीरथ के भाई कराज सिंह से दुश्मनी मानता था। हो सकता है कि मामला इसी रंजिश का हो। तीरथ सिंह की मां गांव की सरपंच हैं और वह भी आम आदमी पार्टी से जुड़ी हैं. पुलिस ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें गुरदीत सिंह को आरोपी बनाया गाय है। उसके साथ ही हरकीरत सिंह उर्फ हाकी और गोरा को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपी भी उसी गांव के रहने वाले हैं। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें