Tribune Times

Tribune Times

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से सपा-कांग्रेस को होगा नुकसान : कपिल सिब्बल

SHARE:

 

 

नई दिल्ली । वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा क नया गठबंधन है, चुनाव लड़ेंगे तो कुछ वोट जरूर मिलेंगे, लेकिन सभी को मालूम है कि सरकार नहीं बना पाएंगे। उन्होंने खुले तौर पर कहा कि इससे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को ही नुकसान होगा। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन होने से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जहां भाजपा ने दावा किया है कि इस गठबंधन से उनके चुनावी अभियान को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं, चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के गठबंधन ने ऐलान किया है कि वे 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आजाद ने सपा और कांग्रेस को भी इस गठबंधन के साथ आने को कहा था। इसी बीच, शनिवार को नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन कर लिया है और दावा किया वे 430 सीट पर लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बाकी पार्टियां भी जुड़ सकती हैं, लेकिन उन्होंने फेस चंद्रशेखर को चुना है और एक मोर्चा बनाया है।
सिब्बल ने कहा कि जाहिर सी बात है कि यह नई पार्टी, नया गठबंधन है, इसे ज्यादा वोट नहीं मिलेंगे और सरकार भी इनकी नहीं बनेगी। अल्पसंख्यक और दलितों के वोट जरूर मिलेंगे। यह वोट हार जीत में बड़ा रोल निभा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर हमेशा भाजपा के खिलाफ बोलते हैं, सभी के हिसाब से भाजप को वोट नहीं पड़ेंगे। जो वोट सपा-कांग्रेस को जाने चाहिए, वे ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को जाएंगे। इससे नुकसान सपा-कांग्रेस को ही होगा।
सिब्बल ने कहा कि इस गठबंधन के बाद से कई दलों ने दावा किया है कि यह भाजपा के इशारे पर हुआ है, लेकिन मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं, लेकिन इतना अनुमान लगा सकता हूं कि इससे सपा और कांग्रेस को नुकसान होगा। अच्छी बात यह है कि वह भी भाजपा को हराना चाहते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इससे भाजपा को लाभ हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगे निश्चित रूप से सवाल तो उठेगा। इसीलिए गठबंधन को सोचना चाहिए कि वह किस मकसद से लड़ने वाले हैं और इसका प्रभाव क्या होगा।
एसआईआर, वोट धांधली समेत अन्य चीजों का जिक्र करते हुए सिब्बल ने कहा कि हर दिन, नई रिपोर्टें सामने आ रही हैं और तथ्य सामने आ रहे हैं और मुझे लगता है कि 2024 के चुनावों में निश्चित रूप से धांधली हुई थी। उससे पहले के चुनावों में धांधली हुई थी या नहीं, इसका डेटा अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि 2024 के चुनावों में धांधली हुई थी। मैं आपके माध्यम से देश के लोगों के सामने एक सवाल रखना चाहता हूं, क्या आपने आज तक कभी भाजपा सदस्यों को यह कहते हुए सुना है कि उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। हर बार विपक्षी दल के लोग ही क्यों कहते हैं कि वोट काटे गए। इसमें दो चीजें हो सकती हैं कि या तो विपक्षी दल सही तथ्य पेश नहीं कर रहे हैं, या वास्तव में धांधली हो रही है।
यूपी में 1.27 करोड़ लोगों के वोट काटे जाने के मुद्दे पर सिब्बल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी सवाल पूछे।
उन्होंने कहा कि मैं सीएम का आदर करता हूं। लेकिन, मैं जानना चाहता हूं कि उन्हें यह आंकड़े कैसे मालूम हुए कि इतने करोड़ लोगों के वोट काटे गए। अगर मालूम होगा कि कितने लोगों के वोट कटे हैं तो बताइए, नहीं तो ऐसा न हो कि नाम कटे ही न हो और फॉर्म-8 के जरिए उन्हें दूसरी जगह जोड़ दिया गया हो और आगामी चुनाव में इसी सहारे जीत हासिल करने की योजना हो। उन्होंने कहा कि सीएम को बताना चाहिए कि कौन सी विधानसभा से कितने लोगों के वोट कटे।
उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव आयोग ने ऐसे अपराध किए हैं, जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें