अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग–अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए एक किलो से ज्यादा हेरोइन, पांच पिस्टल और एक ड्रोन बरामद किया है। इस दौरान छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने थाना घरिंडा, अजनाला, राजासांसी और लोपोके में सात अलग–अलग मामले दर्ज किए हैं।





