Tribune Times

Tribune Times

भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्र में बही आस्था, भक्ति व हर्ष की त्रिवेणी

SHARE:

भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्र में भक्तजनों का सैलाब उमड़ा

 

हरे राम हरे कृष्ण की धुनी में मंत्रमुग्ध हुए भक्तजन

 

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

कपूरथला , 19 जुलाई, 2026

 

 

कपूरथला,: हैरिटेज सिटी कपूरथला में आरंभ हुई भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्र में आस्था, भक्ति व हर्ष की त्रिवेणी इस प्रकार बही की हर वर्ग के लोगों ने भगवान श्री जगन्नाथ, दाऊ बलराम व बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं के समक्ष नतमस्तक होकर अपनी  हाजिरी लगवाई और हर आयु के व्यक्ति ने दोनों हाथ जोड़कर विश्व कल्याण व सुख शांति और स्मृद्धि के लिए विन्रम प्रार्थना भी की। रथयात्र के आरंभ से सड़कों पर रंग बिरंगे फूलों की सेज बिछाई गई और भक्जनों ने रथयात्र के पूरे मार्ग में हाथों में झाड़ पकड़कर साफ सफाई भी की। वहीं संकीर्तन मंडली ने हरे राम हरे कृष्ण की धुनी में सभी भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर विवश कर दिया। भगवान श्री जगन्नाथ की निकाली गई रथयात्र में भक्तजनों का सैलाब बड़े स्तर पर उमड़ा व लोगों ने अपने तन मन के साथ सेवा करते हुए रथयात्र पर पुष्प वर्षा व विभिन्न खाद्य पदार्थो के साथ भव्य स्वागत किया। जगन्नाथ स्वामी जग के स्वामी के भजनों पर चल रही रथयात्र अमृतसर रोड से होती हुई श्री सत्यनारायण मंदिर, कचहरी चौंक, सदर बाजार, सर्राफा चौंक, जलौखाना चौंक, शालीमार बाग रोड से होकर संपन्न हुई। भगवान श्री जगन्नाथ का आर्शीवाद सदैव भक्तजनों पर बरसता है। रथयात्र में प्रभु ने स्वयं भक्तजनों पर आपार कृप्या की है। जिसके परिणामस्वरुप हर तरफ खुशी व जोश की लहर देखने को मिली है। रथयात्र के समापन पर भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य आरती गायन कर भोग प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रथयात्र में विशेष तौर पर शामिल राज्य सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक राणा गुरजीत सिंह, श्री रानी साहिब मंदिर के महासचिव शशि पाठक, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, प्रितपाल सिंह, परषोत्तम पासी, ब्राrाण सभा के जिलाध्यक्ष डा. रणवीर कौशल, संदीप शर्मा, दीपक सलवान, रोशन लाल सभ्रवाल,  भाजपा नेता विक्की गुजराल, भाजपा नेता चेतन सूरी,  सुभाष मकरंदी, गरीश भसीन के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन व गणमान्य शामिल थे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें