ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
कपूरथला , 19 जुलाई, 2026
प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर अमृतसर रोड कपूरथला में 20 जुलाई को श्री खाटू श्याम जी का स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धाभावना के साथ मनाया जा रहा है। समागम संबंधी जानकारी देते हुए प्राचीन श्री राधा कृष्ण रानी साहिबा मंदिर वेल्फेयर कमेटी रजि. कपूरथला के प्रधान मोहित अग्रवाल व महासचिव शशि पाठक ने बताया कि 20 जुलाई को सुबह 6 बजे हवन पूजा होगी, उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सायं 07:30 बजे श्री खाटू श्याम जी का स्थापना दिवस मौके मोनू दुआ चंडीगढ़ व सुरिंदर मेहरा रिंकू कपूरथला वाले श्री खाटू श्याम जी के भजनों का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने शहर के समूह श्रद्धालुओं, धार्मिक व सामाजिक जत्थेबंदियों से अपील की है कि वह इस समागम में बढ़ चढ़कर भाग लें और श्री खाटू श्याम जी का आर्शीवाद प्राप्त करे। इस मौके श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है।









