विधायक कुलवंत सिंह की देखरेख में 93वीं, 94वीं और 95वीं बस को कुलदीप सिंह समाना एवं फूलराज सिंह ने दिखाई हरी झंडी
मोहाली, 29 जुलाई:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज विधानसभा क्षेत्र मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह की देखरेख में श्रद्धालुओं की तीन बसों को श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना किया गया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह समाना तथा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के हलका समन्वयक फूलराज सिंह ने गांव बठलाना, गांव मिड्डे माजरा तथा गांव कुरड़ी से रवाना हुई श्रद्धालुओं की 93वीं, 94वीं और 95वीं बस को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप सिंह समाना और फूलराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक और पुख्ता प्रबंध किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा से लौटने के बाद श्रद्धालु अपने अनुभव एक–दूसरे से साझा करते हैं, जिससे अन्य लोगों में भी धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के प्रति उत्साह बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक जहां धार्मिक आस्था के साथ विभिन्न तीर्थ स्थलों पर मत्था टेकते हैं, वहीं संगत के रूप में एक साथ यात्रा करने से उनमें आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होता है तथा वे भविष्य में एक–दूसरे के सुख–दुख में सहभागी बनते हैं।
कुलदीप सिंह समाना ने कहा कि इस योजना से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहता है। उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रा के लिए पंजीकरण लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र मोहाली से प्रतिदिन तीन के स्थान पर छह बसें रवाना करने की योजना है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, रामतीर्थ वाल्मीकि मंदिर, वाघा बॉर्डर तथा जलियांवाला बाग के दर्शन कराने के साथ–साथ बालासर, हरिद्वार सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा भी कराई जाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है तथा सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा विधायक कुलवंत सिंह द्वारा की जा रही है।
इस अवसर पर मोहाली नगर निगम के डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना, जसपाल सिंह मटौर, सरपंच मलकीत कौर, पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह, पंच हरप्रीत सिंह, पंच हरविंदर सिंह, पंच गुरप्रीत सिंह, पंच सुखविंदर सिंह, पंच सुरजीत कौर, पंच स्वर्णजीत कौर, कुलदीप सिंह समाना, फूलराज सिंह, हरपाल सिंह चन्ना, गुरप्रीत सिंह बरियाली, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह मटौर, ब्लॉक प्रधान सतनाम सिंह, गुरजीत सिंह फौजी बठलाना, अमरजीत सिंह बठलाना, जगतार सिंह बठलाना, सरपंच सुखविंदर सिंह मिड्डे माजरा, हरविंदर सिंह मिड्डे माजरा, निर्मल सिंह कुरड़ी, छज्जा सिंह कुरड़ी, गुरप्रीत सिंह कुरड़ा, नवकरण सिंह ढालीवाल, हरपाल सिंह बराड़, नछत्तर सिंह, रिपजीत सिंह, बलजीत सिंह हैप्पी, प्रगट सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन:
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली से 93वीं, 94वीं और 95वीं बस को श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह समाना, फूलराज सिंह एवं अन्य गणमान्य।









