Tribune Times

Tribune Times

श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक: कालका

SHARE:

 

नई दिल्ली, 29 जुलाई, 2026:

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पीतमपुरा में आयोजित शैक्षणिक सत्र 2026–27 के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

सरदार कालका ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है, जिसने अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा शानदार रैंकिंग के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उनमें अच्छे संस्कार, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करता है।

उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे पूरी लगन, मेहनत और समर्पण के साथ शिक्षा प्राप्त करें, उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाएं तथा अपने मातापिता, शिक्षकों, शिक्षण संस्थान और देश का नाम रोशन करें।

सरदार कालका ने विश्वास व्यक्त किया कि आज के ये युवा विद्यार्थी ही कल के भारत की प्रगति, सामाजिक विकास और राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार बनेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, संवेदनशील और चरित्रवान नागरिक बनकर समाज की सेवा करना है।

इस अवसर पर उन्होंने अपने शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत कर रहे विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें लगन, अनुशासन और उच्च जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें