Tribune Times

Tribune Times

प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर कपूरथला में बही भक्ति व आस्था की गंगा

SHARE:

 

-श्रद्धापूर्वक मनाया श्री खाटू श्याम जी का मूर्ति स्थापना दिवस

 

 

कपूरथला : प्राचीन श्री रानी साहिबा मंदिर की और से श्री रानी साहिबा मंदिर में श्री खाटू श्याम बाबा जी की मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया हारे के सहारे खाटू श्याम प्यारे, खाटू बाबा सबकी सुनते है,चलो चले श्याम के दरबार के मधुर भजनों पर झूमते हुए भक्तजनों ने भगवान श्री खाटू श्याम जी के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई। सुबह 6 बजे हवन पूजा, उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया श्री खाटू श्याम जी का मूर्ति स्थापना दिवस मौके मोनू दुआ चंडीगढ़ सुरिंदर मेहरा रिंकू कपूरथला वाले श्री खाटू श्याम जी के भजनों का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया । इसके उपरांत भजन गायकों ने श्री खाटू श्याम की महिमा करते हुए मनमोहक भजन हारे के सहारे खाटू श्याम प्यारे, मुझे खाटू के द्वार जाना है, हर सुख मिलता तेरे दरबार से मेरे प्यारे श्याम से श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। संकीर्तन मंडली की ओर से भजन वंदना कर माहौल को धार्मिक रंग में रंगा गया और भारी संख्या में भगवान श्री खाटू श्याम जी के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ओर प्रभु जी का आशीर्वाद ग्रहण किया। श्री खाटू श्याम जी का मूर्ति स्थापना दिवस के नाम उत्सव धार्मिक समागम पर भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था,जैसे भगवान श्री खाटू श्याम जी भक्तों के सामने विराजमान है और भक्त प्रभु जी के गुणगान कर श्री खाटू श्याम जी के चरणों में वंदना कर रहे है। शहर के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने धार्मिक समागम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा प्रभु जी के दर्शन किए। पंजाब के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय श्री महारानी साहिबा मंदिर में धार्मिक समागम में रचा। पूरा कपूरथला प्रभु धाम में परिवर्तित होते हुए लगा। उक्त धार्मिक कार्यक्रम हरि इच्छा तक चला।इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल भक्तजनों ने दोनों हाथ जोड़कर श्री खाटू श्याम जी के चरणों में सुखशांति समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उसके उपरांत भव्य आरती गायन कर भोग प्रसाद लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर प्राचीन श्री राधा कृष्ण रानी साहिबा मंदिर वेल्फेयर कमेटी रजि. कपूरथला के प्रधान मोहित अग्रवाल महासचिव शशि पाठक कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, मोहित गुप्ता, साहिल गुप्ता, वरु शर्मा, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, विक्की गुप्ता, रछपाल सिंह, अशीश मल्होत्रा , श्री सत्यनारायण मंदिर के नरेश गोसाई, राजेश सूरीअनील अग्रवाल , रविंदर अग्रवाल, वीक्रम गुप्तारमन कुमार के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन गणमान्य शामिल थे।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें