Tribune Times

Tribune Times

श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर डीएसजीएमसी द्वारा गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब की अलौकिक सजावट

SHARE:

 

नई दिल्ली, 7 अगस्त, 2026

 

धन-धन साहिब श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु साहिब के चरण स्पर्श से पवित्र ऐतिहासिक स्थल गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब को अत्यंत मनमोहक एवं अलौकिक ढंग से सजाया गया। आकर्षक रोशनी, रंग-बिरंगे फूलों तथा भव्य धार्मिक सजावट से सुसज्जित गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब प्रत्येक श्रद्धालु के लिए आध्यात्मिक शांति और गुरमत की दिव्य ज्योति का अद्वितीय केंद्र बना हुआ है।

 

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब की मनोहारी सजावट की ये सुंदर तस्वीरें गुरु घर की गरिमा, सिख परंपरा की महानता तथा सेवा और सिमरन की भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत करती हैं। गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब का प्रत्येक कोना गुरु साहिब की असीम कृपा, दया और मानवता की सेवा के संदेश को प्रतिबिंबित करता हुआ दिखाई देता है।

 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त संगत को श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अरदास की है कि बाला प्रीतम जी का आशीर्वाद संपूर्ण मानवता पर बना रहे तथा सभी को सेवा, सिमरन, विनम्रता और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त होती रहे।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें