खरड़ 12 जुलाई, 2026
समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय अनमोल मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गत दिनों यहां राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल जल की छबील का आयोजन किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष अमरजीत कौर पूजा ने बताया कि इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को राहत प्रदान करने के साथ-साथ सेवा, परोपकार और मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना था।
उन्होंने कहा कि मानवता की निःस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष अमरजीत कौर पूजा ने स्वयं ट्रस्ट के सदस्यों के साथ श्रद्धा एवं समर्पण भाव से राहगीरों को शीतल जल की छबील वितरित कर सेवा की।
उन्होंने कहा कि अनमोल मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट भविष्य में भी जनकल्याण के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अन्य सदस्य जसप्रीत कौर, अन्नू शर्मा, बलविंदर कौर, ज्योति, सैरी तथा मनमोहन सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी राहगीरों एवं संगत को शीतल जल की छबील वितरित कर सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल जल ग्रहण किया तथा ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की भरपूर प्रशंसा की।









