Tribune Times

Tribune Times

आफत की बारिश : महाराष्ट्र के वाटरफॉल में फंसे 100 टूरिस्टों का रेस्क्यू, वसई में 20 कारें डूबीं; बिहार की कोसी नदी में समाए 6 मकान

SHARE:

 

मुंबई/पटना/नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में मानसून पूरी रफ्तार पकड़ चुका है, जो आज पूरे देश को कवर कर सकता है. उत्तर से लेकर पश्चिम भारत तक मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है. महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार में बाढ़ और जलभराव के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है.
महाराष्ट्र : वाटरफॉल में रेस्क्यू, मुंबई में पेड़ गिरने से 2 की मौत
महाराष्ट्र में रविवार को मानसून का रौद्र रूप देखने को मिला, जहां पर्यटन स्थलों से लेकर शहरों तक सिर्फ पानी का कब्जा नजर आया.
रायगढ़ में रेस्क्यू : रायगढ़ जिले के जेनिथ वाटरफॉल में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से करीब 100 टूरिस्ट वहां फंस गए. स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने बेहद सूझबूझ से रस्सी के सहारे सभी 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
वसई और नालासोपारा में डूबीं कारें : वसई के मधुबन इलाके में सड़कें नदी में तब्दील हो गईं और करीब 5 फीट तक पानी भर गया. नालासोपारा और वसई को मिलाकर करीब 20 कारें पानी में पूरी तरह डूब गईं, जिनमें से एक कार पानी के तेज बहाव में 50 मीटर तक बह गई.
पेड़ गिरने से हादसे : मुंबई में अलगअलग इलाकों में आंधीबारिश से 64 पेड़ धराशायी हो गए और 8 मकानों की दीवारें ढह गईं. कुर्ला वेस्ट में एक दुकान पर पेड़ गिरने से 63 वर्षीय यूनुस कुंडावाला की मौत हो गई. वहीं, आरे कॉलोनी में बाइक पर पेड़ की टहनी गिरने से 18 वर्षीय हसन रजा की जान चली गई.
लैंडस्लाइड और धंसी सड़क : नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर में मेट्रो पिलर के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने से सड़क पर मलबा गया, जिससे ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा. वहीं मुंबई के एक अन्य इलाके में सड़क धंसने से एक टेंपो सीधे पानी में समा गया.
एयरपोर्ट पर असर : खराब मौसम के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन करीब एक घंटे रोकना पड़ा, जिसके चलते इंडिगो की 4 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और 13 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया.
पुणे में हादसा : पुणे के कात्रज इलाके में एक सोसाइटी की चहारदीवारी पार्किंग शेड पर गिर गई, जिससे उसके नीचे 7 कारें और 7 बाइक दब गईं, जबकि एक अन्य घटना में दीवार गिरने से 2 मजदूर घायल हो गए.
रेस्क्यू ऑपरेशन : रायगढ़ के जेनिथ वाटरफॉल में अचानक पानी बढ़ने से फंसे 100 पर्यटकों को रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाला गया.

हादसे और मौतें : मुंबई में तेज हवाओं और आंधी के कारण 64 पेड़ गिर गए, जिसके मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत हो गई.

यातायात और उड़ानें प्रभावित : भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट का रनवे संचालन एक घंटे ठप रहा; 4 उड़ानें रद्द और 13 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा.


बिहार : उफान पर कोसी नदी, खगड़िया में नदी में समाए घर
बिहार में भी मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है. खगड़िया जिले में कोसी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तेज कटाव शुरू हो गया है. रविवार को शिशवा गांव के छह मकान देखते ही देखते कोसी नदी के तेज बहाव में समा गए. नदी किनारे बने कई अन्य मकानों पर भी अभी जमींदोज होने का खतरा मंडरा रहा है.
गुजरात : जूनागढ़ में कमर तक पानी, भावनगर में बही कार
गुजरात के जूनागढ़ में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं, जहां रिहायशी इलाकों में 4 फीट तक पानी भर जाने से सड़कों पर नावें चलानी पड़ रही हैं. भावनगर में भारी बारिश के बीच एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई, वहीं पोरबंदर में बाढ़ के बीच फंसे एक युवक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचाया.
देश के अन्य राज्यों से मौसम के मुख्य अपडेट्स:
दिल्ली-NCR: राजधानी और आसपास के इलाकों में रविवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया.
जम्मूकश्मीर: सांबा जिले की बसंतर नदी में अचानक आए उफान के कारण 5 लोग फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद सुरक्षित बाहर निकाला.
उत्तराखंड (हल्द्वानी): हल्द्वानी में अचानक मौसम खराब होने के कारण एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर की एक स्कूल परिसर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. गनीमत रही कि मैदान में खेल रहे 10-12 बच्चे और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.
राजस्थान (जैसलमेर): जैसलमेर में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते एक होटल की छत पर लगा भारीभरकम सोलर पैनल उड़कर सीधे सड़क पर गिरा, जिसकी चपेट में आने से 3 राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें