Tribune Times

Tribune Times

पंजाब ऑपरेशन प्रहार-3, 132 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में, अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और चोरी के वाहन बरामद

SHARE:

 

पंजाब सरकार के निर्देश पर गैंगस्टरों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को लुधियाना पुलिस ने बड़े स्तर पर ऑपरेशन प्रहार-3 शुरू किया। सुबह चार बजे से शुरू हुए इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस की 60 विशेष टीमें पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर रही हैं। अभियान के दौरान अब तक 132 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कई स्थानों से अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं।

लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-3 के तहत 360 समर्पित पुलिसकर्मियों की 60 विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें शहर के अलगअलग इलाकों में चिन्हित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। अभियान देर शाम तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए डीजीपी कार्यालय की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध करवाया गया है। 

अतिरिक्त फोर्स की मदद से पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, अब तक 132 से अधिक संदिग्धों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए लोगों में चार कुख्यात गैंगस्टरों के करीबी सहयोगी और सहयोगी नेटवर्क से जुड़े आरोपी भी शामिल हैं, जो विभिन्न गंभीर मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अलगअलग स्थानों से अवैध हथियार, गांजा, अफीम, चिट्टा (हेरोइन), नशीली गोलियां तथा अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इसके अलावा कुछ चोरी के वाहन भी पुलिस के कब्जे में आए हैं। बरामदगी का विस्तृत ब्यौरा जांच पूरी होने के बाद साझा किया जाएगा।स्वपन शर्मा ने बताया कि केवल छापेमारी ही नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह कड़ी कर दी गई है। 

पुलिस ने शहर के आठ प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल के साथ आनेजाने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन और लोगों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गैंगस्टरों, नशा तस्करों और संगठित अपराध से जुड़े तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें