भरतीय नोटों पर छपे शहीद क्रांतिकारियों की तस्वीरें-मुकेश कश्यप

-शिव सेना शिंदे के जिला अध्क्ष्य मुकेश कश्यप ने की प्रदेश अध्क्ष्य हरीश सिंगला से मुलाकात,दोनों में हुई कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथला, 22 जून     :

 

 

शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के जिला अध्क्ष्य मुकेश कश्यप ने अपनी टीम के साथ शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के प्रदेश अध्क्ष्य हरीश सिंगला से एक विशेष मुलाकात की।इस दौरान शिव सेना शिंदे के सीनियर नेता परवीन कुमार और नरेश राजा भी उनके साथ उपस्थित थे।इस दौरान दोनों नेताओ ने शिव सेना भर्ती अभियान और पार्टी की मजबूती सहित पंजाब ले कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया।इस उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुकेश कश्यप ने आजाद भारत की सरकारों पर शहीदों को उनके सम्मान से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुद्रा नोटों पर उन क्रांतिकारियों की भी तस्वीरें छापी जानी चाहिए जिन्होंने मुल्क की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।उन्होंने कहा कि मुद्रा नोटों पर महात्मा गांधी के फोटो के अलावा उन शहीदों की भी तस्वीरें छापी जानी चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।उन्होंने कहा कि जो लोग मुद्रा नोटों से महात्मा गांधी का चित्र हटाने की बात करते हैं,उनकी सोच सरासर गलत है।देश की आजादी में गांधी की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी।उन्होंने आरोप लगाया आजाद भारत की सरकारें शहीदों को उनका जायज सम्मान देने में नाकाम रही है।इन सरकारों को फिक्र थी कि शहीदों को सम्मान देने से कहीं उनका वोट बैंक घट न जाए।हमारा युवा शहीदों की सोच पर पहरा दे।आज देश को ऐसी सोच की जरूरत है,जिससे देश को तरक्की की राह पर ले जाया जाए।मुकेश कश्यप ने कहा कि देश में ऐसे क्रांतिकारियों की कमी नहीं हैं।जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए कड़ा संघर्ष किया था। लेकिन इसके बावजूद उन्हें इतिहास में जगह नहीं मिल सकी।सरकार को ऐसे क्रांतिकारियों के नाम खोज कर मातृ भूमि के लिए उनके संघर्ष का सम्मान करना चाहिए।उन्होंने कहा कि शिव सेना शिंदे हमेशा ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ती रही है और उसी कड़ी के तहत युवा पीढ़ी को देश के शहीदों की सोच पर पहरा देने हेतु प्रेरित किया जायेगा।उन्होंने कहा कि गुरुओं की इस पावन धरती को नशे से बचाने के लिए मिलजुल कर कोशिश करनी होगी।शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव जैसे राष्ट्र भक्तों ने अपना बलिदान देकर देश को जो स्वर्णिम आजादी दिलाई इसकी गरिमा को बरकरार रखने के लिए हमें आजादी के इन परवानों द्वारा दिखाये मार्ग पर चलते हुए अपने अंदर देशभक्ति की अलख जगाकर नशे के खिलाफ अभियान शुरू करने का संकल्प लेना होगा तथा हमारी युवा पीढ़ी को शहीद भगत सिंह जैसे शूरवीरों को अपना रोल माडल बनाते हुए उनकी सोच पर पहरा देने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि इन शहीदों ने हमारे आने वाले कल के लिए अपना आज कुर्बान कर जिस आजादी की नींव रखी,उसका आज सारे देश वासी आनंद मान रहे है।आज जरूरत है सभी देशवासी देश भगत सिंह जैसे राष्ट्र भक्तों की सोच पर पहरा दें,हमारा देश का युवा ऊर्जावान है।उसमें क्षमताओं की कोई कमी नहीं है।जरूरत तो सिर्फ सही मार्ग दर्शन की है।इसके लिए उन्हें सकारात्मक माहौल देना बेहद जरूरी है।साथ ही युवा भी अपनी सोच में बदलाव लाएं।दुनिया में भारत की पहचान युवा देश के रूप में हैं।युवाओं की क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करने से ही समाज में बदलाव आएगा।युवा भी खुद की ताकत को पहचाने और उसी के अनुरूप अपना रास्ता चुनें।

 

 

 

Leave a Comment