बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री

बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बिहार में नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल आया था। राज्यपाल राजेंद्र आरलेकर को राज भवन पहुंचकर नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा था। इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने भाजपा के साथ गठबंधन कर नई सरकार का गठन किया है। ये नौवीं बार है जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसी के साथ बिहार में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन हो गया है।इस शपथ ग्रहण की खासियत यह रही कि बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद नई सरकार बनी है। नई सरकार बनने के बाद भी मुख्यमंत्री का चेहरा वही रहा है। यानी जदयू के चीफ ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बता दें कि रविवार को राजभवन में नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की है। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में शामिल होने के लिए कुल 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। वही सम्राट चौधरी ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ ही विजय सिन्हा ने भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 

Leave a Comment