दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंपों से दुनिया अभी उबर भी नहीं पाई है कि अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार सुबह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान इलाके के पास 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान–माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।जानकारी के अनुसार, भूकंप शनिवार सुबह पाकिस्तान समयानुसार 8:53 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र डेरा गाजी खान के पास जमीन से करीब 75 किलोमीटर नीचे स्थित था। झटके महसूस होते ही लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन सतर्क है।यह पहला मौका नहीं है जब हाल के दिनों में पाकिस्तान में धरती कांपी हो। इससे पहले शुक्रवार को बलूचिस्तान के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पाकिस्तान भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, जिसके कारण यहां समय–समय पर भूकंप आते रहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे क्षेत्रों में लोगों को हमेशा सतर्क रहने की जरूरत होती है।पाकिस्तान में आए भूकंप की खबर ऐसे समय आई है, जब वेनेजुएला अभी भी हाल के विनाशकारी भूकंपों से जूझ रहा है। बुधवार को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिनसे बड़े पैमाने पर तबाही हुई। कई इमारतें ढह गईं और हजारों लोग प्रभावित हुए। बचाव और राहत अभियान अब भी जारी है।









