Tribune Times

Tribune Times

Akali Dal से गठबंधन पर असमंजस के बीच BJP का बड़ा ऐलान: Punjab की सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

SHARE:

 

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने और प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने पटियाला में एक क्षेत्रीय बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है और भाजपा इसे साकार करने के लिए कृतसंकल्प है।संतोष अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर पंजाब पहुंचे हैं। मोहाली एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और सहप्रभारी नरेंद्र सिंह रैणा ने उनका स्वागत किया। प्रवास के दौरान, संतोष पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा नेताओं और संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय बैठकों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हो रही है। मुख्य जोर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर है। साथ ही, पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रदेश के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। संतोष ने आज पटियाला और बठिंडा में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता की। आगामी 25 अगस्त को लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में भी क्षेत्रीय बैठकें आयोजित की जाएंगी। अमृतसर में प्रदेश महासचिवों के साथ एक अलग बैठक भी प्रस्तावित है।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें