माता भ्रद्रकाली मंदिर कमेटी के द्वारा भाजपा जिलाध्क्षय खोजेवाल को दिया माता भ्रद्रकाली जी के 79वें वार्षिक मेले और शोभायात्रा का निमत्रण
कपूरथला
विरासती शहर के गावं शेखूपुर में स्थित माता भ्रद्रकाली का 79वां वार्षिक मेला 13 मई को बहुत श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा और 12 मई को कपूरथला के शालीमार बाग से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए रात को लगभग दस बजे शेखूपुर स्थित माता भद्रकाली मंदिर में जाकर संपन्न होगी।इस सबंधी माता भ्रद्रकाली कमेटी के प्रधान परषोतम पासी,सुभाष मकरंदी,राहुल आनंद,बबलू सरपंच,कपिल शर्मा,राजिंदर शर्मा द्वारा भाजपा जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल को माता भ्रद्रकाली के लगने वाले मेले और भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।इस उपरांत खोजेवाल ने बताया कि माता भ्रद्रकाली के 13 मई को लगने वाले मेले के सबंध में 12 मई को कपूरथला के शालीमार बाग से निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता शामिल होकर माता भ्रद्रकाली जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।इस उपरांत खोजेवाल ने कहा कि मेले हमारी परंपरागत संस्कृति की पहचान है।ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। आस्था एवं श्रद्धा बढ़ती है।प्रेम से सामूहिक रूप से काम करने की प्रेरणा मिलती है।ये सभी हमारी ताकत हैं।इसलिए हमें शहर में इस तरह के होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि मेले सामाजिक सौहार्द को अक्षुण्ण रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि लोगों को एक दूसरे का सम्मान सभी समुदाय धर्म के प्रति आदर का भाव रखना चाहिए।उन्होंने कहा की माता भद्रकाली जी का मेला आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।खोजेवाल ने बताया कि माता भद्रकाली जी के दरबार जो श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत मांग कर जाता है माता भद्रकाली जी उसकी मनोकामना पूरी करती है।














