चंडीगढ़ के कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी : गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर मिली जान से मारने की धमकी, अंबाला में 2 शूटर गिरफ्तार

 

अंबाला। चंडीगढ़ के एक प्रमुख कारोबारी से कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस धमकी के तार हरियाणा के अंबाला से जुड़े हैं, जहाँ पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के दो शार्प शूटरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये शूटर चंडीगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कारोबारी को दी परिवार सहित खत्म करने की धमकीप्रिज्म सर्विसेजके मालिक और खरड़ निवासी कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल की शाम उनके पास अज्ञात नंबरों से कॉल और वॉयस मैसेज आए। फोन करने वाले ने खुद को गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए पहले 1 करोड़ और फिर 2 करोड़ रुपये की मांग की। आरोपियों ने कारोबारी को डराते हुए कहा कि उनकी हर गतिविधि पर गैंग की नजर है और 24 घंटे के भीतर पैसे देने पर उन्हें उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज की है।
एसटीएफ अंबाला की बड़ी कामयाबी
एक तरफ चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही थी, वहीं दूसरी ओर हरियाणा एसटीएफ (STF) ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास से दो संदिग्धों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ गुज्जर (निवासी आगरा) और नितिन उर्फ जट्टा (निवासी भरतपुर) के रूप में हुई है। इनके पास से .32 बोर की देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा, जयप्रकाश उर्फ जेपी और वीरेंद्र उर्फ चारण ने हथियार मुहैया कराए थे। उन्हें अंबाला के रास्ते चंडीगढ़ भेजकर किसी बड़ी टारगेट किलिंग या हमले को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा गया था। फिलहाल पुलिस इन शूटरों और कारोबारी को मिली धमकी के बीच के पुख्ता कनेक्शन खंगाल रही है। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस से अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें