Tribune Times

Tribune Times

गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट, कनाडा में भारतीय मूल के युवक और युवती की हत्या

SHARE:

 

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरी शहर में एक वॉलमार्ट स्टोर की पार्किंग में सनसनीखेज गोलीबारी में भारतीय मूल के एक युवक और युवती की हत्या कर दी गई। दोनों की उम्र 23 और 24 साल बताई जा रही। दोनों पड़ोसी शहर डेल्टा के रहने वाले थे और दक्षिण एशियाई मूल के थे। शुरुआती मीडिया रिपोर्टों में उन्हें पंजाब मूल का बताया गया है, हालांकि कनाडा पुलिस ने अभी उनके भारतीय मूल के गांव, राष्ट्रीयता और पारिवारिक पृष्ठभूमि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।यह वारदात सरी के 88 एवेन्यू और 124 स्ट्रीट के पास स्थित वॉलमार्ट की पार्किंग में हुई। गोली लगने से घायल युवक और युवती को मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और आपातकालीन चिकित्सा दल ने बचाने का प्रयास किया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ समय बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कनाडा की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में वारदात सुनियोजित दिखाई दे रही है। जांचकर्ताओं को संगठित अपराध से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमले के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी, आपराधिक गिरोह की रंजिश या कोई अन्य वजह थी।पुलिस जांच में घटनास्थल पर एक लाल रंग की फोर्ड मस्टैंग कार भी मिली, जिस पर गोलियों के कई निशान थे। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि यह वाहन मृतकों में से किसी एक का हो सकता है। इस वारदात के महज 13 मिनट बाद रात 10 बजकर 51 मिनट पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर प्रिंसेस ड्राइव के 9700 ब्लॉक में एक सफेद कार में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जली हुई कार का इस्तेमाल हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के लिए तो नहीं किया था। दोनों घटनास्थलों के बीच संबंध तलाशने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य फोरेंसिक साक्ष्य जुटा रही है। आईएचआईटी की अधिकारी सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने मीडिया को बताया कि मृतक युवक पहले हथियारों और आग्नेयास्त्रों से जुड़े अपराधों के मामलों में पुलिस के संज्ञान में आ चुका था। पुलिस के मुताबिक, वारदात में संगठित अपराध की भूमिका होने के संकेत हैं। हालांकि, पुलिस ने युवक के पिछले मामलों का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है। युवती के किसी आपराधिक मामले में शामिल होने की कोई जानकारी भी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां दोनों के संपर्कों, हालिया गतिविधियों और घटना से पहले के घटनाक्रम की पड़ताल कर रही हैं।इस दोहरे हत्याकांड में सबसे बड़ा सवाल दोनों मृतकों की पहचान को लेकर है। 17 नवंबर तक उपलब्ध पुलिस बयानों और रिपोर्टों में दोनों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।उनके भारत स्थित पैतृक गांव, जिला, घर का पूरा पता, माता–पिता और भाई–बहनों के नाम की भी पुष्टि नहीं हुई है। इसी तरह दोनों के रिश्ते को लेकर भी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें