राघव चड्ढा समेत आप के सात सांसदों ने बदला पाला

 

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही वो भाजपा में शामिल हो गए। राघव के अलावा दीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रजीत सिंह साहनी, राजिंदर गुप्ता के अलावा दिल्ली से आप की राज्यसभा सांसद स्वाती मालिवाल भी भाजपा में शामिल हो गईं। आप छोड़ भाजपा से जुड़ने के बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां तीनों भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। यहां भेंट स्वरूप गुलदस्ते देकर तीनों का स्वागत किया गया और मुंह मीठे भी कराए गए। इसके बाद औपचारिक फोटो सेशन हुआ। राघव ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, आज संविधान के प्रावधानों के तहत यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। आम आदमी पार्टी के दोतिहाई से अधिक राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कुल सात सांसदों ने इस विलय संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। इन दस्तावेजों को राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंपा गया। तीन सांसदों ने व्यक्तिगत रूप से ये हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे। राघव चड्ढा ने राज्य सभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दोतिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्वाति मालीवाल और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी भाजपा में शामिल होंगी। राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने अपने खूनपसीने से पार्टी को सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए। उनके अनुसार, पार्टी अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से पूरी तरह भटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब देश या राष्ट्रीय हित के लिए काम नहीं कर रही है। बल्कि, यह व्यक्तिगत लाभ के लिए कार्य कर रही है। चड्ढा ने महसूस किया कि वह गलत पार्टी में सही आदमी हैं। संदीप पाठक ने इस दौरान कहा कि मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था ये स्थिति आएगी, और ये गई। मैं किसान परिवार से आया फिर पढ़ाई लिखाई की। मैं राजनीति में सिर्फ इस मकसद से आया कि देश के लिए कुछ बड़ा कर सकूं। देश सेवा के मकसद से ही आम आदमी पार्टी में जुड़ा था। संदीप पाठक ने इस दौरान कहा कि मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था ये स्थिति आएगी, और ये गई। मैं किसान परिवार से आया फिर पढ़ाई लिखाई की। मैं राजनीति में सिर्फ इस मकसद से आया कि देश के लिए कुछ बड़ा कर सकूं। देश सेवा के मकसद से ही आम आदमी पार्टी में जुड़ा था।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें