Tribune Times

Tribune Times

नशा तस्करी के नेटवर्क का किया भंडाफोड़ -दो नाबालिगों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया

SHARE:

 

अमृतसर पुलिस आयुक्त ने शहर में अवैध हथियारों और नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन अलग–अलग ऑपरेशन में दो नाबालिगों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े हैं। इन हैंडलरों ने पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रची थी।पहले ऑपरेशन में थाना कैंटोनमेंट पुलिस ने मलकियत सिंह, सुखदेव सिंह, करनदीप सिंह और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो पिस्तौल, चार कारतूस और चार किलो हेरोइन मिली। दूसरे ऑपरेशन में हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर .32 बोर की दो पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए। तीसरे ऑपरेशन में रोहित, कविजीत सिंह और संजय कुमार उर्फ मोटा पुलिस के हत्थे चढ़े। इनके पास से ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से हत्या के प्रयास और लूटपाट का एक मामला भी सुलझाया गया। तीन हमलावरों ने इंद्रप्रीत सिंह पर गोली चलाई थी जिससे वह घायल हो गया। हमलावर उससे तीन हजार रुपये, नकली कड़ा और अंगूठी छीनकर भाग गए थे। इस संबंध में थाना ए–डिवीजन में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूटपाट, झपटमारी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।पुलिस आयुक्त हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल, नौ कारतूस, चार किलो हेरोइन और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हत्या के प्रयास और लूटपाट की एक वारदात को भी सुलझाया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार उर्फ मोटा भी शामिल है। संजय को विदेश में बैठे हैंडलरों ने पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें