Tribune Times

Tribune Times

लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के कारोबार का पर्दाफाश ,दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

SHARE:

 

लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे नशे और अवैध हथियारों के कारोबार का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 160 ग्राम आइस, तीन अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार आरोपियों में से एक के इंस्टाग्राम पर करीब दो लाख फॉलोअर्स हैं। वह युवाओं के बीच अपना रौब जमाने के लिए इसका इस्तेमाल करता था। यह कार्रवाई पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम युद्ध नशों के विरुद्ध के तहत की गई। पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर क्राइम ब्रांच ने यह सफलता हासिल की। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह और अन्य अधिकारियों की निगरानी में टीम ने जाल बिछाया। संतपुरा नगर निवासी टोनी चौहान और ताजपुर रोड निवासी बलराम कुमार उर्फ वीरू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 160 ग्राम सिंथेटिक ड्रग आइस, .32 बोर की दो पिस्तौल, .30 बोर की एक पिस्तौल मिली। साथ ही 12 जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद हुई। दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास बेहद संगीन है। टोनी चौहान पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बलराम उर्फ वीरू के खिलाफ हत्या, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और आर्म्स एक्ट के केस हैं। उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। आरोपी दूसरे जिलों से नशीले पदार्थ और अवैध हथियार लाकर लुधियाना में सप्लाई करते थे। वे पुलिस से बचने के लिए शहर के बाहरी इलाकों को ठिकाना बनाते थे।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें