जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का पर्दाफाश, एक महिला समेत चार सदस्य गिरफ्तार

 

श्रीनगर। जम्मूकश्मीर पुलिस ने हाल ही में लश्करतैयबा के अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां आतंकी मॉड्यूल की चल रही जांच के दौरान की गईं। इसी महीने की शुरुआत में पुलिस ने पाकिस्तान निवासी दो आतंकवादियों अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा और खुबैब उर्फ उस्मान बाही के साथसाथ दनिहामा निवासी गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान हजरतबल के रहने वाले इन चारओवरग्राउंड वर्करको पकड़ा गया। इनके पास से कुछ हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें