ICE ड्रग्स व 5 पिस्तौल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

 

पंजाब में नशे और हथियारों के अवैध कारोबार के खिलाफ अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से संचालित हो रहे एक हाईप्रोफाइल तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घातक नशीला पदार्थ और अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।पुलिस द्वारा की गई इस विशेष छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 915 ग्राम ICE ड्रग्स और 5 अत्याधुनिक पिस्तौल साथ ही भारी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पकड़े गए तीनों आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के सीधे संपर्क में थे। ये आरोपी सीमा पार से आने वाले नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप को पंजाब और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने के लिए स्थानीय हैंडलर के रूप में काम कर रहे थे।इस ऑपरेशन के बाद अमृतसर के गेट हकीमा पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इन आरोपियों केफॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्सका पता लगा रही है ताकि यह समझा जा सके कि यह खेप कहाँ जानी थी और इस नेटवर्क में और कौनकौन शामिल है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें