कपूरथला, 9 नवंबर – आज रात मोहल्ला मेहताबगढ़ में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में एक पक्ष की तरफ से चलाई गई गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को मोहल्ले के लोग और उसके परिवार वाले सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह 27 साल का युवक कुश्ती लड़ता था और कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। इस घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों और पहलवानों में भारी विरोध है







