Tribune Times

Tribune Times

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 22 ग्राम हेरोइन बरामद की

SHARE:

 

अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घरिंडा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 22 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान नवसुमीत सिंह उर्फ मनप्रीत सिंह निवासी खैहरा, थाना घरिंडा और बलविंदर सिंह उर्फ डोनी निवासी पक्का किला, झब्बाल, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के सिलसिले में अटारी के पास सरकारी बाग पहुंचे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि दोनों आरोपी मिलकर इलाके में बड़े स्तर पर हेरोइन बेचने का काम करते हैं। दोनों भारी मात्रा में हेरोइन लेकर मोटरसाइकिल पर गांव रोड़ावाला कलां की तरफ से डिफेंस ड्रेन के साथ बनी सड़क से जीटी रोड अमृतसर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने टी-प्वाइंट अटारी के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बताए गए हुलिये के अनुसार काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी02 एस 3587 पर सवार दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से 10 किलो 22 ग्राम हेरोइन, मोमी लिफाफे और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें