Tribune Times

Tribune Times

रंजिश में 24 वर्षीय मोहित कुमार की हत्या, चार लोगों पर केस दर्ज

SHARE:

 

 

बठिंडा के गांव मेहराज में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के काम से जुड़े 24 वर्षीय मुंशी मोहित कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने मिस्त्री बलकरण सिंह निवासी गांव मेहराज और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहित का शव मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे गांव सिधाणा–मेहराज रोड के पास जंगल में मिट्टी के नीचे दबा मिला। उसके सिर और गले पर तेजधार हथियारों से हमले के निशान थे।पुलिस को शुरुआती जांच में काम को लेकर रंजिश के चलते हत्या किए जाने का शक है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतक मोहित कुमार भुच्चो मंडी के वॉर्ड नंबर-5 का रहने वाला था। वह पिछले करीब एक साल से ठेकेदार वरिंदर गर्ग उर्फ गन्नू के पास मुंशी के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बलकरण सिंह भी इसी ठेकेदार के पास मिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि काम ठीक नहीं होने के कारण मोहित ने उसका काम बंद करवा दिया था। पुलिस को आशंका है कि इसी बात को लेकर बलकरण उससे रंजिश रखने लगा था। थाना सिटी रामपुरा के एसएचओ इंस्पेक्टर राजपाल सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार को आरोपी ने मोहित को किसी बहाने गांव मेहराज बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में दबा दिया गया। पुलिस ने मोहित के पिता विजय कुमार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें