सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने पांच लोगों को रौंदा, सभी की मौके पर मौत; काल बना इंतजार का पल

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां गाड़ा सरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव के पास एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन ने सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में पांचों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं।मिली जानकारी के अनुसार, घटना जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर रात करीब 12:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार परसवाह गांव के निवासी एक पिकअप (MP 65 ZD 1118) से सिलयारी गांव में एक ‘चौक कार्यक्रम’ से लौट रहे थे। किकरा तालाब के पास पिकअप का टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहा था, जबकि पिकअप में सवार लोग नीचे उतरकर पास में ही बैठ गए थे। इसी दौरान अमरकंटक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैप्सूल (MP 19 ZO 9351) ने इन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोग हवा में 10 फीट उछलकर दूर जा गिरे।

लोगों को कुचलने के बाद भी नहीं कम हुई रफ्तार

लोगों को कुचलने के बाद भी कैप्सूल की रफ्तार कम नहीं हुई। उसने सड़क किनारे बनी एक छोटी मढ़िया, बिजली के पोल और यात्री प्रतीक्षालय को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन करीब 300 मीटर दूर जाकर रुका।

पांच मृतकों के ये हैं नाम

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

राजकरण (35), निवासी परसवाह

बिहारी (50), निवासी करबे मट्ठा

बिहारी का बेटा (32)

पवन मरावी (35), निवासी परसवाह

बिसाहू धुर्वे (58), निवासी उफरी

वहीं, हादसे में उदय प्रताप (20) नामक युवक को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज गाड़ा सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें